Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कम खर्च और बेहतर माइलेज के कारण लोग CNG वाहनों को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इन कारों में सुरक्षा को लेकर थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
1. बिना जांच वाली CNG किट से बचेंः माइलेज बढ़ाने के लिये कार में किसी तरह का लोकल जुगाड़ या अनधिकृत CNG किट न लगवायें। हमेशा प्रमाणित और रजिस्टर्ड किट का ही इस्तेमाल करें।
2. सस्ती एक्सेसरीज लगाने से बचेंः CNG कार में खराब गुणवत्ता वाली वायरिंग या एक्सेसरीज आग लगने का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसलिये हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करें।
3. CNG टैंक को पूरी तरह न भरवायेंः गर्मी के मौसम में टैंक में गैस का दबाव बढ़ सकता है। इसलिये सुरक्षा के लिहाज से टैंक में कुछ जगह खाली रखना बेहतर होता है।
4. गैस स्टेशन पर इंजन बंद रखेंः CNG भरवाते समय कार का इंजन बंद कर दें और संभव हो तो यात्रियों को भी वाहन से बाहर निकाल दें। छोटी सी चिंगारी भी हादसे का कारण बन सकती है।
5. कार के अंदर धूम्रपान न करेंः CNG वाहन में धूम्रपान करना बेहद खतरनाक हो सकता है। गैस रिसाव की स्थिति में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित सर्विसिंग, समय-समय पर CNG सिस्टम की जांच और सुरक्षा नियमों का पालन करके CNG कार को सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है।















