गिरिडीह : बाइक ने Cycle सवार को मारी टक्कर। साइकिल पर सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक युवक भी गिरकर घायल। सड़क हादसा गिरिडीह जिले के धनवार थाना के खोरी महुआ के मेन रोड पर हुआ।
हादसे में बाइक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मारी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद बाइक सवार बाकी दो युवक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बाइक को भी जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें : CM का नेतरहाट दौरा रद्द, इको टूरिज्म की होनी थी शुरुआत
Cycle सवार युवक दर्जी का काम करता था
मृतक युवक की पहचान मुन्ना अंसारी के रूप में की गई। वह दर्जी का काम करता था। हर दिन की तरह देर शाम को अपना काम खत्म कर अपने घर लालबाजार वापस आ रहा था। जैसे ही वो खोरी महुआ मेन रोड के बिशुनपुर में पहुंचा, यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को धनवार रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां मुन्ना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रांची रेफर कर दिया। रांची जाने के दौरान बीच रास्ते में ही मुन्ना ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने रात में ही बाइक को जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख






