spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026 Tata Nexon CAMO Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नये एडिशन को खास स्टाइलिंग, नये एक्सक्लूसिव रंगों और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है, जो रेगुलर Nexon के Creative वेरिएंट के बराबर है। अलग-अलग वेरिएंट और इंजन विकल्प के अनुसार इसकी कीमत 13.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को Creative वेरिएंट से लेकर उससे ऊपर के चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है।

दो नये रंग देंगे अलग पहचान

नई Nexon CAMO Edition का डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसकी पहचान इसके दो नये एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन Munnar Mist और Coorg Clouds बनाते हैं। खास बात यह है कि ये दोनों रंग टाटा की नई Sierra और Sierra EV से लिये गये हैं। वहीं, एसयूवी में 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर दिया गया CAMO बैज इसे रेगुलर Nexon से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाता है। Nexon CAMO Edition का इंटीरियर भी खास अंदाज में तैयार किया गया है। फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर CAMO परफोरेशन और प्रीमियम Benecke Kaliko लेदरेट सीटें केबिन को अलग पहचान देती हैं।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

इस स्पेशल एडिशन में कई प्रीमियम और सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स दिये गये हैं, जिनमें वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, बिल्ट-इन डैशकैम रिकॉर्डर, Harman का 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम और सब-वूफर, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटो-डिमिंग IRVM, रियर सनशेड्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पेट्रोल, CNG और डीजल तीनों इंजन विकल्प, शामिल हैं।  नई Nexon CAMO Edition को तीन पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया गया है। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल – 120 PS पावर और 170 Nm टॉर्क, 5MT, 6MT, 6AMT और 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स विकल्प। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल CNG – 100 PS पावर और 170 Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन। 1.5-लीटर डीजल – 115 PS पावर और 260 Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल तथा 6-स्पीड AMT विकल्प।

इसे भी पढ़ें :

‘मुझे बचा लो,’ कार में फंसे आबान की आखिरी पुकार…

UP : झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा कई...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...

राजधानी रांची में दु’स्साहसिक वारदात… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में...

CM हेमंत सोरेन ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिये 3 करोड़…

Ranchi : असम में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच...

JPSC-JSSC विवाद को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने बुलंद की आवाज…

Ranchi : झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर केंद्रीय...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: