spot_img

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने और OTT ऐप्स का मजा लेने के लिये अलग-अलग रिचार्ज और सब्सक्रिप्शन का झंझट खत्म होने वाला है। रिलायंस जियो ने होम यूजर्स के लिये नये Jio 3-in-1 सर्विस पैक लॉन्च किये हैं, जिनमें ब्रॉडबैंड, लाइव TV और OTT प्लेटफॉर्म्स तीनों सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। कंपनी का दावा है कि ये कॉम्बो पैक अलग-अलग TV और वाई-फाई कनेक्शन लेने की तुलना में ज्यादा किफायती साबित होंगे।

 दो कॉम्बो पैक में मिलेगी 3-in-1 सुविधा

Jio ने फिलहाल दो नये कॉम्बो ऑप्शन पेश किये हैं।  ₹2,122 वाला प्लान, वैलिडिटी: 2+1 महीने, मासिक खर्च: करीब ₹707, ब्रॉडबैंड स्पीड: 100 Mbps, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 12 लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, ₹2,222 वाला प्लान, वैलिडिटी: 3+1 महीने, मासिक खर्च: करीब ₹555, ब्रॉडबैंड स्पीड: 30 Mbps, लाइव TV चैनल और OTT ऐप्स की सुविधा। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को Sun NXT, Zee5, SonyLIV और JioHotstar समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा।

केवल TV चाहिये तो भी है खास प्लान

Jio ने उन ग्राहकों के लिये भी अलग विकल्प दिया है, जिन्हें केवल TV सुविधा चाहिये।

TV-Only प्लान
कीमत: ₹2,000
वैलिडिटी: 5 महीने
1000+ लाइव टीवी चैनल
200+ HD चैनल
15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट

वहीं, यह प्लान दो महीने के लिये ₹1,000 में भी उपलब्ध है, हालांकि इसमें ₹200 सेटअप फीस अलग से देनी होगी।

इंटरनेट के लिये Wi-Fi Only प्लान भी लॉन्च

जियो ने ब्रॉडबैंड चाहने वाले ग्राहकों के लिये दो नये वाई-फाई प्लान भी पेश किये हैं।

100 Mbps Wi-Fi प्लान
कीमत: ₹3,000
वैलिडिटी: 5 महीने
दो महीने का विकल्प: ₹1,500 + ₹300 सेटअप फीस
30 Mbps Wi-Fi प्लान
कीमत: ₹2,200
वैलिडिटी: 5 महीने
मासिक खर्च: करीब ₹440
दो महीने का विकल्प: ₹1,100
नये ग्राहकों को मिलेगा इंस्टॉलेशन का फायदा

जियो के मुताबिक, नये ग्राहकों को इस सेवा के साथ फ्री डोरस्टेप इंस्टॉलेशन की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, प्लान लेने से पहले यह जरूर जांचना होगा कि आपके इलाके में JioFiber या JioAirFiber सेवा उपलब्ध है या नहीं।

इसे भी पढ़ें :

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: