spot_img

सड़क Loot कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : 10 महीने पहले दो युवकों से हुई थी एक लाख 48 हजार की Loot। पुलिस ने अब इसका खुलासा करते हुए तीन आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की घटना गढ़वा-मझिआंव रोड लखनिया मोड़ के पास हुई थी। रविवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता में एसडीपीओ बाहमन टूटी ने इसकी जानकारी दी।

Loot की बाइक, मोबाइल, नगद बरामद

एसडीपीओ बाहमन टूटी ने बताया कि लूटकांड में गिरफ्तार अपराधियों में सोनपुरवा निवासी रूस्तम अंसारी,  जोबरईया गांव निवासी राजू साव और अंकित पाल शामिल हैं। उनके पास से घटना में शामिल अपाची,  दो मोबाइल और 3460 रुपए नगद बरामद किये गये हैं। नौ फरवरी को गढ़वा-मझिआंव रोड के लखनिया में व्यवसायी उमेश कुमार गुप्ता के स्टॉफ जितेंद्र चंद्रवंशी और उसके भांजा राजू साव से अपराधियों ने 1.48 लाख रुपए लूट लिए थे। दोनों दुकान से कारोबार करनेवाले व्यवसायियों से राशि वसूल कर लौट रहे थे। मामले में जितेंद्र के बयान पर केस दर्ज कराया गया था।

इसे भी पढ़ें : PLFI का इनामी Area Commander गिरफ्तार, हथियार बरामद

उन्होंने बताया कि अनुसंधान में पता चला कि राशि कलेक्शन के लिए दुकान मालिक अक्सर जितेंद्र को भेजता था। घटना के दिन दुकान मालिक ने अपने स्टॉफ के साथ भगीना राजू को भी भेजा। कलेक्शन का पैसा लुटवाकर गबन की नियत से राजू ने अपने सहयोगी रूस्तम को फोन कर सूचना दी।

आरोपियों ने लूट में संलिप्तता स्वीकार की

पुलिस ने राजू के साथ रुस्तम और अंकित को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उक्त सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। छापेमारी अभियान में मेराल थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जहीद अंसारी, संजय कुशवाहा, रंजन कुमार, पवन कुमार, अजित गिरि, संजय महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : TPC का सदस्य गिरफ्तार, संवेदक से लेवी लेने आया था

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...