spot_img
Friday, June 9, 2023
spot_img
9 June 2023
spot_img
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img

Kolkata Chalo 4SSR, कोलकाता में क्योंं कर रहे धरना-प्रदर्शन?

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : Kolkata Chalo 4SSR ट्विटर पर ये नारा ट्रेंड कर रहा है। Sushant Singh Rajput के सुसाइड के बाद से ही उनके फैंस Bollywood से खफा है।

Kolkata Chalo 4SSR :धरना -प्रदर्शन के साथ सुशांत को दी श्रद्धांजलि

ये नारा लगाकर सुशांत के फैंस कोलकाता के बीच सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्विटर पर अपडेट वीडियो से पता चला सुशांत के फैंस की मंशा। धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ बीच सड़क पर सुशांत के फोटो पर करवाया पूजा और दी श्रद्धांजलि। बता दें कि इससे पहले भारत के कई राज्य में सुशांत के फैंस धरना-प्रदर्शन कर चुके हैंं। अब बारी है कोलकाता की।

Bollywood कलाकारोंं को वीडियो में किया बहिष्कार

“स्वरा भास्कर हाय हाय”

“तापसी पन्नू हाय हाय”

“खान हाय हाय”

“सोनम कपूर हाय हाय”

Bollywood boycott” कोलकाता के लोगोंं ने लगाया ये नारा। #KolkataChalo4SSR

सुशांत से जुड़े कुछ तथ्य जो शायद ही आप जानते होगें

  • सुशांत पढ़ाई में काफी अव्वल थे, इस वजह से वे कई परीक्षाओं में बैठे और सफल हुए लेकिन उन्हें तो अपना करियर फिल्मों में बनाना था इसलिए वे पहले दिल्ली आए और इसके बाद मुंबई का रूख किया।
  • सुशांत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे हैं। सुशांत ने 2006 के कॉमनवेल्थ खेलों में भी परफॉर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं।
  • मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफॉर्म किया जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और शायद यही कारण है कि वे एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए।
  • उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे हैं।
  • मशहूर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहले वे ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल में काम कर चुके हैं।
  • पवित्र रिश्ता में निभाए गए अपने किरदार मानव देशमुख से वे घर-घर की पसंद बन गए।
  • वे ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे हैं और ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान उन्हें ‘मोस्ट कंसिस्टेंट परफॉर्मर’ का टाईटल भी मिल चुका है।
  • अपनी पहली ही फिल्म से सबकी नजर में अपनी जगह बनाने वाले सुशांत का भी जीवन आसान नहीं रहा है। मां बाप की इच्छा के बिना उन्होंने फिल्मों को अपना करियर चुना और आज इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है।
  • फिल्म ‘काय पे चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी। मीतू सिंह राज्य स्तर की किक्रेट खिलाड़ी हैं।
  • एक समय था जब उनके साथ अभिनेत्रियां काम तक नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से थे और उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ इसका उदाहरण है। काफी समय बाद फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।
  • वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारों और टीवी की सुर्खियों में रहे हैं। वे अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे वक्त से रिलेशन में थे और खबरों की मानें तो वे एक साथ लिव-इन में रहते थे।
  • दोनों लव बर्ड्स की मुलाकात पहली बार ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर ही हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हो गया था।
  • ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच ऐसा गहरा रिश्ता था कि अगर किसी भी फिल्म में सुशांत का किसिंग सीन होता है तो सुशांत यह बात पहले ही अंकिता को बता देते थे और उनकी हामी होने के बाद ही वे ऐसे सीन को अंजाम देते थे।
  • उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने भारतीय किक्रेटर एम एस धोनी पर बनी बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया है।

इसे भी पढ़ें :अभिनेता Sonu Sood गरीब बच्‍चे के लिए बने मसीहा

इसे भी पढ़ें :Akshay Kumar की नई फिल्म लक्ष्मी बम 9 नवंबर को होगी…

- Advertisement -
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img