spot_img

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ लगातार अपने कंटेस्टेंट्स, टास्क और विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो से बाहर हुईं उद्यमी माधुरी जैन ग्रोवर ने अब जेल के अंदर की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि शो में कंटेस्टेंट्स को क्या खाना मिलता है, वहां का माहौल कैसा होता है और होस्ट फराह खान के साथ उनका अनुभव कैसा रहा। माधुरी ने कहा कि शो में मिलने वाला खाना तय नियमों के मुताबिक होता है और किसी तरह की लग्जरी सुविधा नहीं दी जाती। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें खाने से कभी कोई शिकायत नहीं रही। उन्हें घर का साधारण खाना पसंद है और दाल तथा पालक पनीर उनकी पसंदीदा डिश हैं। माधुरी ने मुस्कुराते हुये कहा कि अगर कोई जेल की थीम वाले शो में भी शानदार बुफे या तरह-तरह के पकवान की उम्मीद कर रहा है, तो वह गलत सोच रहा है।

‘अंदर की सुविधायें उम्मीद से बेहतर थीं’

माधुरी के मुताबिक, शो के अंदर रहने की व्यवस्था काफी अच्छी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली लौटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि शो के भीतर मिलने वाली कई सुविधाएं बाहर की जिंदगी से भी बेहतर थीं। इसलिये उन्हें वहां रहने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। माधुरी ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले उनकी सास ने उन्हें पाव भाजी खिलाते हुये कहा था, “अभी अच्छे से खा लो, जेल में ऐसा खाना नहीं मिलेगा।” यही वजह थी कि उन्होंने पहले से ही खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया था और बाद में खाने या सुविधाओं को लेकर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

फराह खान की बात पहले लगी बुरी, फिर समझ आई वजह

माधुरी ने बताया कि शो के दौरान फराह खान अक्सर उन्हें श्रेया कालरा की ‘मैनेजर’ या ‘शैडो’ कहकर बुलाती थीं। शुरुआत में यह बात उन्हें अच्छी नहीं लगती थी और वे सोचती थीं कि आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है। लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि एक होस्ट का मकसद कंटेस्टेंट को उकसाकर उसका बेहतर और असली व्यक्तित्व सामने लाना होता है। उनके मुताबिक, फराह ने भी वही किया और इससे उन्हें खुलकर खेलने में मदद मिली। ‘लॉक अप 2’ से बाहर आने के बाद माधुरी जैन ग्रोवर के ये खुलासे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुये हैं। खासकर शो के खाने, रहने की व्यवस्था और पर्दे के पीछे के माहौल को लेकर फैन्स की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: