spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अभिनेता Sonu Sood गरीब बच्‍चे के लिए बने मसीहा

Date:

spot_img
spot_img

बच्‍चे का दो मह‍ीने पहले टूटा था पैर, अबतक नहीं हुआ था इलाज

कोहराम लाइव डेस्‍क : कोरोना काल से बॉलीवुड के अभिनेता Sonu Sood जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने हुये हैं। लॉकडाउन के दौरान सैंकड़ों लोगों को उनके घर भेजने से लेकर कई गरीबों का इलाज और नौकरी दिलाने वाले रियल हीरो Sonu Sood ने अब एक परेशान बच्चे की मदद करने का फैसला किया है। जिसको अपाहिज होने का खतरा है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad में झामुमो नेता और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या

बता दें कि ट्विटर पर रामविलास नामक शख्‍स ने एक बच्चे की तस्वीर साझा कर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। ट्वीटर पर डाली तस्‍वीर में जमीन पर बैठा एक बच्‍चा दिख रहा है, जिसके एक पैर पर पट्टी बंधी हुई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए रामविलास ने लिखा, ‘मदद सर यह लडका बहुत ही गरीब है। दो महीने पहले इसका पैर टूट गया था। गांव वालों से कुछ पैसे इकट्ठा कर पट्टी बंधवाया है, डॉक्टर बोले हैं ऑपरेशन के लिए नहीं तो अपाहिज हो जाएगा’।

इसे भी पढ़ें : Murder @Garhwa : बच्चों की लड़ाई में दादी की हत्या

सोनू सूद ने बच्चे की इस हालत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मदद करने का फैसला किया। शख्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जल्द ही फिट हो जाएगा यह हीरो। कल इस बच्चे की भर्ती अस्पताल में हो जाएगी। डॉक्टर से बात हो गई है। बताने के लिए धन्यवाद रामविलास जी’। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। सभी लोग अभिनेता के इस काम की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : 350 साल पुराने मंदिर की प्रतिमा तोड़ी, कहा- सपने में आए…

इससे पहले हाल ही में सोनू सूद ने झारखंड के धनबाद के 50 लड़कियों को भी मदद का भरोसा दिया है। धनबाद के एक गांव की 50 लड़कियों की लॉकडाउन की वजह से नौकरी चली गई। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लड़कियों ने इस परेशानी को ट्वीटर पर शेयर कर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। सोनू सूद ने इन लड़कियों की परेशानी को देखते हुए इस ट्वीट के जबाव में लिखा, ‘धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी…यह मेरा वादा है।’

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...