spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुशांत के बाद बिहार के एक और एक्‍टर की मुंबई में संदिग्‍ध मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

परिजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप, कहा- मुंबई पुलिस नहीं कर रही सहयोग

कोहराम लाइव डेस्‍क : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बिहार के एक और एक्‍टर की मुंबई में मौत हो गई। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए मायानगरी गये मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के अक्षत उत्‍कर्ष की संदिग्‍ध पर‍िस्थिति में मौत हो गई। अक्षत का शव मंगलवार को बिहार पहुंचा। अक्षत के परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्‍ध बताते हुये हत्‍या का आरोप लगाया है। परिजनों ने मुंबई पुलिस द्वारा मामले में सहयोग नहीं करने की भी बात कही है।

इसे भी पढ़ें : दुमका और बेरमो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव तीन नवंबर को

अक्षत उत्कर्ष के मामा रंजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि अक्षत ने रविवार की रात करीब 9 बजे अपने पिता से बातचीत की थी, जो आखिरी बातचीत बन गई। उस रात के बाद अचानक उन्हें अक्षत उत्कर्ष की मौत की खबर मिली। अक्षत की मौत की जानकारी उनके साथ रह रही उनकी महिला मित्र स्नेहा चौहान ने फोन कर परिजनों को दी थी। स्नेहा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली हैं। स्नेहा ने अक्षत के फुफेरे भाई को फोन कर कहा था कि अक्षत ने फांसी लगाई है।

इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने शिक्षा मंत्री को दिल्ली ले जाने को कहा, परिजन तैयार नहीं

सूचना मिलने के बाद अक्षत के पर‍िजन सोमवार को मुंबई गए थे। परिजनों के अनुसार अक्षत को गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उन्हें कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया। कूपर हॉस्पिटल में अक्षत की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुये कहा कि 6 फीट हाइट वाला अक्षत मोटे तौलिए से फंदा लगाकर कैसे मर सकता है? अक्षत ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें : सुपर ओवर में जीता आरसीबी, रांची के ईशान किशन ने जीता दिल

बता दें कि अक्षत दो साल से मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रह रहे थे। उन्होंने एमबीए किया था। मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ ही एक्टिंग भी कर रहे थे। आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में उन्होंने रोल किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...