spot_img

झारखंड को मिलेगा एक और सैनिक स्कूल, मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में जल्द ही एक नया सैनिक स्कूल खुलने की उम्मीद है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने स्कूली शिक्षा सचिव को इसके लिए पहल करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को उन्होंने सैनिक स्कूल तिलैया से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और जरूरतों पर अहम बैठक की अध्यक्षता की। राज्य में एकमात्र सैनिक स्कूल तिलैया में फिलहाल 875 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो देश के किसी भी सैनिक स्कूल में सर्वाधिक है। ऐसे में झारखंड को दूसरे सैनिक स्कूल की आवश्यकता बताई गई।

तिलैया में 9.49 करोड़ से बहाल होगी जलापूर्ति योजना

बैठक में बताया गया कि सैनिक स्कूल, तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये की लागत से नई जलापूर्ति योजना शुरू की जा रही है, जिसकी तकनीकी मंज़ूरी मिल चुकी है। साथ ही, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्टाफ क्वार्टरों का रख-रखाव, और पेंशन-एनपीएस जैसी सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

अब छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि अब सैनिक स्कूल तिलैया के छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में ही कराई जाये। पहले इसके लिए छात्रों को हजारीबाग जाना पड़ता था, जिससे परेशानी होती थी। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, व अन्य अधिकारी और सैनिक स्कूल तिलैया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बड़ा हा’दसा, स्कूल की छत गिरी, अब तक 7 बच्चों की मौ’त, कई…

इसे भी पढ़ें : … और रे’त डाला मां का गला

इसे भी पढ़ें : रांचीवालों अलर्ट! तुरंत खाली होगा अकाउंट, ठगों का नया जाल

इसे भी पढ़ें : झारखंड की माटी से निकले 342 सितारे, JPSC में ये रहे टॉप 10… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव की खबर का असर, धरा गये पांच, उगले चौंकाने वाले राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक साथ कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : ‘लाल आतंक’ को तगड़ा झटका, 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इसे भी पढ़ें : पंचायत सचिव रंगेहाथों अरेस्ट

इसे भी पढ़ें : चो’टिल पंत की हिम्मत ने जीता दिल, इतने रन पर सिमटी टीम इंडिया 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...