Sahibganj : साहिबगंज के बरहेट प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की कार्रवाई से सनसनी फैल गई। बरमसिया पंचायत के सचिव संतोष कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 3500 रुपये घूस लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया गया कि सुनील मालतो नामक लाभुक को जनमन आवास योजना के तहत पहली किस्त मिल चुकी थी, लेकिन जियो टैगिंग के बदले सचिव ने 7500 रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी। सुनील ने इसकी शिकायत दुमका ACB से की, जिसके बाद गुरुवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर सचिव को घूस लेते पकड़ा गया। आरोपी सचिव साहिबगंज के बरहरवा नगर पंचायत, वार्ड संख्या 12 के रतनपुर का रहनेवाला है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...











