spot_img
spot_img
spot_img

एक साथ कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : खगड़िया में लोजपा (रामविलास) में नेतृत्व परिवर्तन के बाद संगठन में घमासान मच गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने सांसद राजेश वर्मा पर गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुये पार्टी के सभी पदाधिकारियों संग इस्तीफा दे दिया। शिवराज ने कहा कि उन्हें प्रदेश महासचिव बनाये जाने के एक दिन बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ी, क्योंकि सांसद लगातार उन्हें अपमानित कर रहे थे और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे थे। उधर, सांसद राजेश वर्मा ने सफाई देते हुये कहा कि संगठनात्मक फैसले प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर पर होते हैं, जिन्हें सभी कार्यकर्ताओं को मानना होता है। उन्होंने संगठन को मजबूत बताते हुये खुद को जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध बताया।

गौरतलब है कि शिवराज यादव और उनकी टीम बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर पार्टी और सांसद के खिलाफ सक्रिय थे। पार्टी समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें हटाकर मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...