Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में ‘लाल आतंक’ को करारा झटका लगा है। हरेली तिहार के मौके पर कुल 66 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। यह राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, “लोन वर्राटू” अभियान और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है। कांकेर में 62 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया। वहीं, नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिन पर कुल 33 लाख का इनाम घोषित था और इनमें 4 महिला माओवादी भी शामिल थीं। दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने हथियार डाले, जिनमें एक दंपति और 5 इनामी शामिल हैं। पुलिस कप्तान रॉबिंसन गुरिया के अनुसार, नक्सली कमांडर कमलेश और डॉक्टर टीम का सदस्य सुखलाल भी इसमें शामिल हैं। सुकमा के जगरगुंडा और चिंतलनार क्षेत्र में सक्रिय रहे पांच नक्सलियों ने भी सरेंडर किया, वहीं बीजापुर में सबसे बड़ी संख्या में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एसजेडसीएम, डीवीसीएम, एसीएम, एलओएस सदस्य और जनताना सरकार के शीर्ष कैडर शामिल हैं। कुल मिलाकर 1 करोड़ 15 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा जताया।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश, प्रदेश की कमान इस दिग्गज नेता के हाथ…
Bihar : गंगा किनारे बसे पटना में रविवार को...
लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…
Kohramlive : नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से...
संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें
Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...
रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें
Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…
Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...









