Ranchi : राजधानी रांची की सुबहें भले अब भी पानी के छींटों से शुरू होती हों, मगर अब वही पानी एक नई साजिश की परत बन चुका है। जी हां, शहर के भोलेभाले लोगों को “बकाया पानी बिल” के नाम पर फंसाने की साजिश रच रहे हैं साइबर अपराधी।
कहानी शुरू होती है एक आम वॉट्सऐप मैसेज से “आपका पिछला पानी बिल बाकी है। आज ही APK ऐप डाउनलोड कर भुगतान करें, वरना कनेक्शन कट जायेगा।” और यहीं से शुरू हो जाती है ठगी की स्क्रिप्ट एक क्लिक और खाली हो जाता है बैंक अकाउंट।
नगर निगम ने तोड़ी चुप्पी
रांची नगर निगम ने साफ कहा है “न हम वॉट्सऐप पर मैसेज भेजते हैं, न APK डाउनलोड की सलाह देते हैं। ये सब ठगों का खेल है।”प्रशासक ने शहरवासियों को चेताया है “ना करें डाउनलोड, ना दें OTP, और ना ही साझा करें कोई बैंक डिटेल”। अगर आपको ऐसा कोई मैसेज या कॉल आता है, तो तुरंत संपर्क करें नगर निगम का टोल फ्री नंबर: 1800-570-1235। साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अपराधियों की तलाश तेज़ है।
🚨 साइबर फ्रॉड से रहे सावधान 🚨
रांची नगर निगम यह स्पष्ट करता है कि नगर निगम या अधिकृत जल कर संग्रहण कार्य के लिए कार्यरत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स द्वारा इस प्रकार का कोई मैसेज या APK नहीं भेजा जाता है। उपभोक्ता ऐसे किसी भी संदेश पर ध्यान न दें। किसी भी हाल में… pic.twitter.com/TxlxLIDSne— Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner) July 25, 2025











