Kohramlive : ओल्ड ट्रैफर्ड में गुरुवार को मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 358 रन पर सिमट गई। 264/4 से आगे खेलने उतरी टीम ने अगले 94 रन में अपने आखिरी 6 विकेट गंवा दिये। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल हालात में एक हीरो सामने आया। ऋषभ पंत, जो चोट के बावजूद मैदान में उतरे और हिम्मती फिफ्टी जड़ दी। ऋषभ पंत जब बुधवार को चोटिल हुये, तो लगा था कि शायद वह बैटिंग भी न कर पाएं। लेकिन गुरुवार को जब टीम संकट में थी, वो बल्ला थामे मैदान में उतरे और 37 रन से आगे बढ़कर 50+ स्कोर किया। BCCI ने पुष्टि की कि पंत अब विकेटकीपिंग नहीं कर पायेंगे, उनकी जगह ध्रुव जुरेल कीपिंग करेंगे। शार्दूल ठाकुर ने 41 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा ने 20 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 8 साल बाद टेस्ट पारी में 5 विकेट चटकाये। जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट मिले।क्रिस वोक्स और लियम डॉसन को मिला एक-एक विकेट।
BCCI का अपडेट
“ऋषभ पंत दाहिने पैर की चोट के कारण विकेटकीपिंग नहीं कर पायेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ग्लव्स संभालेंगे।”
भारत की प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स।





