Chouparan : कोहराम लाइव की खबर का असर दिखा… चौपारण पुलिस ने गुरुवार को तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु-तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर चोरदाहा बॉर्डर पर दो पिकअप वाहनों को रोका गया। तलाशी में 9 मवेशी मिले जिन्हें क्रूरता से ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। दोनों वाहनों में न तो कोई वैध दस्तावेज मिला और न ही मवेशियों के परिवहन की इजाजत। मौके से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में गिरिडीह के खुशहाल कुमार और मोहन कुमार, हजारीबाग के शेर मोहम्मद व भोजपुर के मनीष कुमार और प्रेमीड सिंह शामिल है। इन सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम 1960, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या निषेध अधिनियम 2005 और परिवहन नियंत्रण नियमावली 2021 के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े और लोगों की भी जांच की जा रही है। पशु-तस्करी के खिलाफ चौपारण पुलिस की ये कार्रवाई एक सख्त संदेश है।
कोहराम लाइव की खबर का असर, धरा गये पांच, उगले चौंकाने वाले राज… देखें वीडियो
Date:












