जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस हाथ से कभी सोने के हार और कंगन तौले जाते थे, आज वही हाथ चाय छानते और पकौड़े तलते नजर आ रहे हैं। यह कहानी है वर्षों से सर्राफा कारोबार से जुड़े सच्चिदानंद प्रसाद की, जिनकी पहचान कभी इलाके के बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में होती थी। लेकिन अब हालात ऐसे बदले कि उन्हें ज्वेलरी दुकान के साथ सड़क किनारे चाय-पकौड़ी की दुकान खोलनी पड़ी। सच्चिदानंद प्रसाद ने मीडिया को बताया कि पहले उनकी दुकान पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी। शादी-विवाह के मौसम में तो बैठने तक की जगह नहीं मिलती थी। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। दुकान खुलती जरूर है, मगर ग्राहक नहीं आते। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने से बचने की अपील के बाद बाजार में खरीदारी तेजी से घट गई है।

“सोना नहीं बिक रहा तो चूल्हा कैसे जले?”

आवाज में दर्द लिये कारोबारी कहते हैं कि “पहले हम लोगों को रोजगार देते थे, लेकिन अब खुद की हालत ऐसी हो गई है कि खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में चाय और पकौड़ी की दुकान शुरू करनी पड़ी, ताकि घर का चूल्हा जल सके।” अब उनकी ज्वेलरी दुकान के बाहर ही चाय की केतली चढ़ती है और पकौड़ों की खुशबू उठती है। जो लोग कभी सोना खरीदने आते थे, वे अब उन्हें चाय बेचते देख हैरान रह जाते हैं। सच्चिदानंद प्रसाद ने प्रधानमंत्री की अपील पर सवाल उठाते हुये कहा कि जब दूसरे देश सोना खरीदकर अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहे हैं, तब भारत में लोगों से सोना खरीद टालने की अपील की जा रही है। उनका कहना है कि सर्राफा कारोबार सिर्फ बड़े व्यापारियों का नहीं, बल्कि हजारों कारीगरों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी से जुड़ा है। इस मुद्दे पर अब सियासत भी गर्माने लगी है।

इसे भी पढ़ें : जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

इसे भी पढ़ें : शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : लोक भवन के पास जुटे सैकड़ों लोग, बोले, साजिश का शिकार हुये हैं राजीव मिश्रा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...