PLFI सुप्रीमो अमृत होरो चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के शीर्ष कमांडर और वर्तमान सुप्रीमो अमृत होरो उर्फ ‘मेचो’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 10 लाख रुपये का इनामी अमृत होरो लापुंग क्षेत्र से पकड़ा गया है। रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि रांची SSP राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम लंबे समय से अमृत होरो की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। स्थानीय इनपुट, खुफिया जानकारी और लगातार सर्विलांस के बाद पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अमृत होरो लापुंग इलाके का ही रहने वाला बताया जा रहा है। अब पुलिस स्प्लिंटर ग्रुप और छोटे उग्रवादी संगठनों पर भी शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में PLFI के सबसे बड़े चेहरे अमृत होरो की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

दरअसल, NIA द्वारा PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी और बाद में गुमला में मार्टिन केरकेटा के एनकाउंटर के बाद अमृत होरो ने संगठन की कमान संभाल ली थी। इसके बाद उसने रांची, खूंटी और आसपास के कई जिलों में लेवी वसूली, धमकी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर संगठन को सक्रिय रखने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृत होरो कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। राज्य सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस संगठन के नेटवर्क, हथियार सप्लाई और फंडिंग से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

फिलहाल अमृत होरो से लगातार पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर PLFI से जुड़े कई और उग्रवादियों की गिरफ्तारी हो सकती है। रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन का खुलासा करेगी।

 

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें

इसे भी पढ़ें : OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

इसे भी पढ़ें : भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

इसे भी पढ़ें : लगातार घंटों AC चलाना बन सकता है बड़ा खतरा…

इसे भी पढ़ें : हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गंगा नदी में पलटी नाव, मची चीख-पुकार…

Bihar : पटना के बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ गंगा...

जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र से एक...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

लगातार घंटों AC चलाना बन सकता है बड़ा खतरा…

Kohramlive : देशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी के...