गजब, दारोगा की वर्दी उतार फिर बना सिपाही, वजह चौंका देगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली पुलिस की नौकरी में लोग प्रमोशन के लिये सालों पसीना बहाते हैं। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, फिर ASI और दारोगा बनने का सपना आंखों में सजाये रखते हैं। लेकिन राजधानी दिल्ली में एक पुलिसकर्मी ने ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे महकमे को हैरान कर दिया। उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनीष ने खुद अपने अफसरों से कहा, “मुझे फिर से कांस्टेबल बना दीजिये।” SI मनीष ने बाकायदा आला अधिकारियों को आवेदन देकर अनुरोध किया कि वह सब-इंस्पेक्टर के पद पर काम नहीं करना चाहते। उनका पद घटाकर दोबारा कांस्टेबल कर दिया जाये। पहले तो अफसर भी चौंके, लेकिन नियमों के तहत पूरे मामले की जांच कराई गई। यह देखा गया कि मनीष के खिलाफ कोई विभागीय जांच, आपराधिक मामला या विजिलेंस केस लंबित तो नहीं। सबकुछ साफ मिलने के बाद DCP ने उनके अनुरोध को मंजूर कर लिया। अब मनीष फिर से कांस्टेबल बन गये हैं। दिलचस्प बात यह है कि मनीष ने अपने करियर की शुरुआत भी कांस्टेबल के रूप में ही की थी। मेहनत और विभागीय परीक्षा के दम पर वह सब-इंस्पेक्टर बने थे। लेकिन कहते हैं ना, हर चमकती कुर्सी सुकून नहीं देती।

सूत्रों की मानें तो दरोगा बनने के बाद बढ़ती जिम्मेदारियां और लगातार व्यस्तता से मनीष परेशान रहने लगे थे। थाने की फाइलें, जांच, दबाव और ड्यूटी के लंबे घंटे उनके सपनों के रास्ते में दीवार बन रहे थे। बताया जा रहा है कि मनीष पढ़ाई में काफी रुचि रखते हैं और किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। सब-इंस्पेक्टर की नौकरी में उन्हें खुद के लिये वक्त नहीं मिल पा रहा था, जबकि कांस्टेबल के पद पर अपेक्षाकृत कम जिम्मेदारी होने से पढ़ाई के लिये समय निकल सकता है। दिल्ली पुलिस के गलियारों में अब यही चर्चा है कि जहां लोग एक स्टार बढ़ाने के लिये जिंदगी लगा देते हैं, वहीं मनीष ने अपने सपनों के लिये खुद अपनी स्टार वाली वर्दी उतार दी। हालांकि इस पूरे मामले पर मनीष ने चुप्पी साध रखी है। उनसे मीडिया ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

इसे भी पढ़ें : जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

इसे भी पढ़ें : मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

इसे भी पढ़ें : Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...