23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाये हैं। DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कटकमदाग थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाते हुये महुआ शराब के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया। शनिवार को सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में सलगावा और लुटा क्षेत्र के कई घरों में संचालित अवैध शराब निर्माण केंद्रों को निशाना बनाया गया। उत्पाद विभाग की टीम जैसे ही गांव पहुंची, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धंधेबाज इधर-उधर भाग खड़े हुये। छापेमारी के दौरान सलगावा (हरिजन टोला) में संचालित 8 अवैध भट्ठियां, लुटा क्षेत्र में 10 भट्ठियां तथा सलगावा के विभिन्न घरों में चल रही 5 अन्य भट्ठियों का पता चला। उत्पाद विभाग की टीम ने सभी जलती भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। वहीं, शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरण, बर्तन और अन्य सामग्री को भी जब्त कर लिया गया।

1200 किलो जावा महुआ नष्ट, 220 लीटर शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने घरों और आसपास के इलाकों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में जावा महुआ भी बरामद किया। करीब 1200 किलोग्राम किन्वयन योग्य जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा लगभग 220 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग के अनुसार जब्त की गई सामग्री का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण में किया जा रहा था। उत्पाद विभाग ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जायेगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन और निरीक्षक उत्पाद की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्पाद सौरभ कुमार झा, अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह तथा सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : CISF में इंस्पेक्टर से लेकर DIG तक प्रमोशन, रांची एयरपोर्ट को मिले नये डिप्टी कमांडेंट…

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

इसे भी पढ़ें : बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : झारखंड में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा...