Kohramlive Desk : हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की ही जरूरत नहीं होती है, बल्कि वैसे भोजन काफी महत्व है, जिनमें जिनमें विटामिंस और मिनरल्स हों। मिनरल युक्त भोजन हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। मिनरल्स हमारे मसल्स और हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। शारीरिक मजबूती के लिए भोजन में इनका शामिल होना बहुत आवश्यक है। यदि इन न्यूट्रिएंट्स की कमी होगी तो हॉर्मोनल इम्बैलेंस का भी सामना करना पड़ सकता है। पोषक विशेषज्ञों के अनुसार हमारे भोजन में इन तत्वों को शामिल करना चाहिए।
जरूरी मिनरल्स और इनके स्रोत
- कैल्शियम (Calcium)
कैल्शियम से हमारी हड्डियां और दिमाग मजबूत होते हैं। इसके लिए आप मिल्क प्रोडक्ट, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तीदार सब्जियां, दालें, सोयाबीन, मटर, फलियां, संतरा, मूंगफ़ली और अखरोट को रेगुलर डाइट में शामिल करें। - आयरन (Iron)
अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाते तो हीमोग्लोबिन और खून की भी कमी होने लगती है। इसके लिए आप पिस्ता, आंवला, सूखे मेवा, पालक, चुकंदर, अनार, सेब और हरी सब्जियां खा सकते हैं। - पोटैशियम (Potassium)
पोटैशियम से दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। इसके लिए आप मशरूम, बैंगन, किशमिश, खजूर आलू, केला, ऑरेंज, खीरा, शकरकंद, मटर और कद्दू जैसे फूड आइटम्स खा सकते हैं। - जिंक (Zinc)
जिंक हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए आप चना, दाल, कद्दू, तिल, बादाम, अंडा, गेहूं, चावल, मूंगफली, काजू, बीन, दूध, पनीर, दही और रेड मीट का सेवन कर सकते हैं। - मैग्नीशियम (Magnesium)
मैग्नीशियम से नर्वस सिस्टम और बल्ड प्रेशर बेहतर होता है और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। इसकी जरूरत काजू, बादाम, पालक, साल्मन मछली, चिकन मूंगफली, सोया मिल्क और ब्राउन राइस खाकर पूरी की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें :23 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल
इसे भी पढ़ें :नये विकल्प के साथ स्टॉफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समित का भूमि पूजन…
इसे भी पढ़ें :नसीब फूटने से पहले लड़कियों को बचा ली नन्हे फरिश्ते की टीम…
इसे भी पढ़ें :रास ना आया उनका प्यार, कोयल नदी में सुसा*इड
इसे भी पढ़ें :खाना नहीं बनाई तो सलटा दिया बीबी को…देखें








