spot_img

रास ना आया उनका प्यार, कोयल नदी में सुसा*इड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : जात-पात भुला एक दूजे के हो गये संजीव लोहरा और होलिका कुमारी को जीने नहीं दिया गया। दोनों ने गुमला के कोयल नदी में कूदकर सुसा*इड कर लिया। बैरी बने लोगों की हरकतों के आगे उनकी हसरतों ने दम तोड़ दिया। जब से दोनों की प्रेम कहानी बाहर आई, दिन रात रोने में बीतने लगी। प्रेमी जोड़े के कोयल नदी में कूद जाने की फैली खबर के बाद लोगों का हुजूम नदी के तट पर जुट गया। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें धूंआ बन उड़ने लगी। कुछ लोगों ने कहा कि कुछ लोगों के सितम से थक हार गये प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को मिटा लिया। रांची से बुलाई गई NDRF की टीम ने बहुत मशक्कत कर संजीव लोहरा की डेड बॉडी निकाल ली। वहीं उसकी माशूका होलिका को खोजने में जुटी थी। दिल को झकझोर देने वाला यह मामला गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके थे। एक प्रेमी जोड़े के इस भयानक अंत को देख उनके घरवालों की हालत खराब थी। वहीं गांव के कुछ लोगों ने कहा कि जो भी हुआ, अच्छा नहीं हुआ।

घटना को लेकर जो बातें अबतक उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार जात-पात भुला संजीव लोहरा और होलिका कुमारी एक दूसरे को बेइंतिहा प्यार करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी तक करने का मन बना चुके थे। इनकी प्रेम कहानी जब बाहर आई तो घरवालों ने इनके रिश्ते पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया। उन्हें यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसके बाद से दोनों तनाव में रहने लगे। होलिका घाघरा के चपका गांव की रहनेवाली थी, वहीं संजीव लोहरा नौडीहा करंजटोली का रहनेवाला था। दोनों के दुखद अंत ने कई लोगों को अंदर से हिला कर रख दिया।

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

इसे भी पढ़ें : एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस-प्रशासन, माफियाओं में हड़कंप… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...