कोहराम लाइव डेस्क : लीवर को स्वस्थ रखना है तो आज ही डाईट में इन चीजों को शामिल करें। कोरोना काल में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, साथ ही सर्दी के मौसम में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना पड़ता है। WHO के अनुसार भारत में लीवर की बीमारी की गिनती टॉप 10 में आती है। देश में हर साल 10 लाख लीवर से संबंधित मामले सामने आते हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।
इसे भी पढ़ें :हिरण की खाल, सींग और दो सिर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़कर ग्लूकोज बनाता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भोजन से पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषित करने के लिए आवश्यक है। इसके लिए लीवर का सेहतमंद रहना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिल रहा था प्रेमी, पकड़ाया…और फिर
- बेरीज – इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे पॉलीफेनोल कहा जाता है। पॉलीफेनोल इसे क्षति होने से सुरक्षित रखता है। बेरीज इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
- कॉफी – कॉफी इसको फैटी लीवर बीमारी से सुरक्षित रखता है। साथ ही कॉफी के सेवन से लीवर कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। कॉफी सूजन को कम करता है।
- ग्रीन टी – World Journal of Gastroenterology में छपी एक शोध के अनुसार, ग्रीन टी फैट को घटाती है। साथ ही ग्रीन टी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निजात मिलता है।
- ऑलिव आयल – अत्यधिक फैट लीवर के लिए नुकसानदेह होता है। इसके लिए ऑलिव आयल का इस्तेमाल करें। ऑलिव आयल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और लीवर फंक्शन में सुधार करता है।
- फल और सब्जियां – इसे और स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में एवोकाडो, केला, बार्ली, बीट्स, ब्रॉकोली, चावल, गाजर, नींबू, पपीता आदि चीज़ों का सेवन जरूर करें।
- फैटी फिश – फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं, जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : 3 लड़कियां और 4 लड़के इस हालत में पकड़ाए कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई पुलिस















