spot_img

हिरण की खाल, सींग और दो सिर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

चतरा : वन विभाग को हिरण के शिकार की गुप्‍त सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने चतरा जिले में हंटरगंज के दलगोमा व कोइरिया गांव में छापामारी की। हिरण की खाल, सींग व दो सिर बरामद किए। अधिकारियों ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए हिरण के शिकार के आरोप में दलकोमा गांव निवासी भोला बैगा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

भोला को छोड़ अन्‍य आरोपी फरार

हिरण के शिकार के मामले में आरोपी आठ लोगों- भोला बैगा, महेंद्र महतो, कजरू बैगा, मनोज बैगा, अशोक बैगा, शंकर बैगा, सुकन बैगा, कारू बैगा के खिलाफ वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। भोला बैगा को छोड़ अन्य आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी विभाग अभियान चला रहा है।

इसे भी पढ़ें : TSPC के कुख्‍यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा

वन्‍य जीवों की हत्‍या करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कर्रवाई : रेंजर

छापामारी के दौरान दलकोमा गांव के भोला बैगा के घर में हिरण की खाल और सिंग बरामद हुई। कोइरिया गांव निवासी महेंद्र महतो उर्फ गुर्जर महतो के घर में भी हिरण की सींग और दो सिर बरामद हुए। रेंजर भूषण कुमार ने बताया कि वन्य जीवों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : TSPC के कुख्‍यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें : तिहरे हत्‍याकांड का आरोपी कुख्‍यात नक्‍सली सुरेश तुरी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित