spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शादीशुदा प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिल रहा था प्रेमी, पकड़ाया…और फिर

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : शादीशुदा प्रेमिका से उसके ससुराल जाकर मुलाकात करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। प्रेमिका के ससुरालवालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, फिर उसके शव को खेत में फेंक दिया। उक्‍त घटना देवरिया के नोनार पांडेय गांव की है।

इसे भी पढ़ें : हिरण की खाल, सींग और दो सिर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार सिवान के युवक का प्रेम-प्रसंग एक युवती के साथ चल रहा था। शादी के बाद युवती अपने ससुराल चली गई, मगर दोनों का प्‍यार कम नहीं हुआ। युवती की शादी उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के नोनार पांडेय गांव में हो गई। युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने अपने दोस्‍तों के साथ नोनार पांडेय गांव पहुंच गया। आधी रात को दोनों मुलाकात कर रहे थे, इसी दौरान ससुरालवालों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद ससुरालवालों ने पकड़कर युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को पीटता देख उसके सभी दोस्‍त बाइक से फरार हो गए। प्रेमिका के घरवालों ने युवक की पिटाई कर उसे खेत में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें : Tapsee को सुंदर लगी रांची, लिट्टी-चोखा भी खूब भाया

सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सीवान जिले के डडइली मठिया गांव का रहने वाला पंकज मिश्रा था। मामले की जांच में जहां युवक की पिटाई हुई वहां पुलिस को खून का धब्‍बा मिला है। जिसके बाद पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की। शादीशुदा युवती ने पूछताछ में बताया कि युवक उसका प्रेमी था। शादी के पहले से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों के कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : TSPC के कुख्‍यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें : तिहरे हत्‍याकांड का आरोपी कुख्‍यात नक्‍सली सुरेश तुरी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...