spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई व्यंजन अधूरे लगते हैं। समय बचाने के लिये बहुत से लोग पहले से प्याज काटकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटी हुई प्याज को ज्यादा दिनों तक स्टोर करना सेहत और स्वाद दोनों के लिये ठीक नहीं माना जाता? प्याज काटने के बाद उसकी ताजगी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में इसे सही तरीके से रखना बेहद जरूरी है। अगर कटी हुई प्याज को सामान्य तापमान पर रखा गया है तो इसे करीब 2 घंटे के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिये। गर्म मौसम में यह समय और कम हो सकता है, क्योंकि ज्यादा तापमान में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। लंबे समय तक बाहर रखी प्याज खराब हो सकती है।

फ्रिज में रखी कटी प्याज कितने दिन तक चलती है?

अगर कटी हुई प्याज को साफ और एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखा जाये तो यह लगभग 5 से 7 दिन तक सुरक्षित रह सकती है। हालांकि, स्वाद, खुशबू और ताजगी बनाये रखने के लिये इसे 1 से 2 दिन के भीतर इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है। प्याज काटते ही उसकी बाहरी सुरक्षा परत हट जाती है। इसके बाद वह हवा, नमी और बैक्टीरिया के संपर्क में आने लगती है। धीरे-धीरे प्याज की ताजगी कम होने लगती है। स्वाद और खुशबू बदल सकती है। फ्रिज में रखी दूसरी चीजों की गंध भी प्याज सोख सकती है।

ऐसे पहचानें कि प्याज खराब हो चुकी है

कटी हुई प्याज इस्तेमाल करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। अगर, प्याज का रंग बदल गया हो। वह चिपचिपी या ज्यादा नरम लग रही हो। उसमें तेज या खराब गंध आ रही हो।तो ऐसी प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये। खराब प्याज खाने से पेट खराब, गैस, अपच या फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानी हो सकती है। कटी हुई प्याज को सुरक्षित रखने के आसान तरीके ये हैं कि उसे हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें। फ्रिज का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रखें। प्याज को कभी भी खुला न छोड़ें। जरूरत के हिसाब से ही प्याज काटें। इस्तेमाल से पहले उसकी ताजगी जरूर जांच लें। छोटी-सी सावधानी आपकी रसोई के स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत को भी सुरक्षित रख सकती है।

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...