Hazaribagh (Ritesh Gupta) : अज्ञात कुछ अपराधियों ने SBI के ATM में बीती रात सेंधमारी की। जब कैश नहीं निकाल पाये तो पूरा का पूरा ATM ही उखाड़ कर साथ ले गये। वहीं, बाहर खड़ी एक पिकअप सवारी गाड़ी भी साथ ले उड़े। वारदात हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत चौक के पास की है। ATM मनोज कुमार उर्फ मणिलाल के मकान में लगा हुआ था। चोरी की गई गाड़ी भी मनोज की ही है। मनोज ने पुलिस को बताया कि आज यानी गुरुवार की भोर में जब वे सो कर उठे और बाहर निकले तो वहां उनकी पिकअप गाड़ी खड़ी नहीं दिखी। वहीं, ATM का भी शटर टूटा दिखा। मनोज का माथा ठनका और उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ATM में लगे सीसीटीवी को खंगाला। शातिर चोरों ने सीसीटीवी पर केमिकल कलर स्प्रे मारकर बंद कर दिया था। ATM में 18 लाख 11 हजार 500 रुपये थे। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : महिला को पेड़ में बांध कर पीटा, कपड़े भी फाड़ डाले… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें : हर्ष जोहार पाठयक्रम के जरिए आत्म विकास की ओर अग्रसर सरकारी स्कूल के बच्चे
इसे भी पढ़ें : सुभाष मुंडा की ह’त्या पर जनाक्रोश उबाल पर, रांची बंद का मिला-जुला असर…
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 3 लाख में हुआ था भाई की मौ*त का सौदा, कैसे हुई थी शूटरों से डील… जानें
इसे भी पढ़ें : बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फॉर्च्यूनर में चलते हो, जमीन बेचते हो… तब गोली खाओ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…






