spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुभाष मुंडा की ह’त्या पर जनाक्रोश उबाल पर, रांची बंद का मिला-जुला असर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : माकपा के युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर जनाक्रोश उबाल पर है। विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आज रांची बंद के ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई। आदिवासी नेता सुभाष मुंडा के समर्थक आज सुबह से ही जहां-तहां सड़क पर उतर आये। बांस-बल्ली लगा रोड जाम कर दिया। आगजनी भी की गई। नगड़ी में रेलवे स्टेशन के पास बांस-बल्ली लगा दिया। इलाके की तमाम दुकानें हाट बाजार बंद रही। बंद समर्थकों में गुस्सा इतना ज्यादा था कि बाइक स्कूटी और पैदल आनेजाने वालों को भी रोक रहे थे।

हत्यारों को खोज निकालने के रांची पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने नगड़ी के थानेदार को सस्पेंड पर दिया। हत्यारों के बारे में रांची पुलिस को कुछ इनपुट मिला है। मिले इनपुट पर कई स्पेशल टीम काम कर रही है। रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे और SSP किशोर कौशल की देखरेख में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की एक टीम को हत्यारे की खोज में शहर से बाहर भी भेजा गया है। पुलिस को शक है कि इस घटना को अंजाम देने में अपराधियों की तैयार एक “नई पौध” का काम है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बंद समर्थकों के गुस्से के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग दहशत में रहे।

राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। कुछ नेताओं ने कहा रांची में एक ही जगह लंबे अरसे से कई पुलिस अधिकारी जमे पड़े है। वहीं कई काबिल आधिकारी CID और स्पेशल ब्रांच में कई वर्षों से पड़े है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने रांची पुलिस को लेकर ट्वीट कर कटाक्ष किए है।

पुलिस मुख्यालय इस वारदात को लेकर गंभीर है। संभावना है कि कुछ पुलिस अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। इसमें एक आलाधिकारी के नाम पर भी गौर किया जा रहा है। आंदोलनकारियों और उपद्रवियों से निपटने के लिए RAF की कई टीम रांची में बुलाई गई है। गौरतलब है कि बीती रात राजधनी रांची के दलादली चौक के नजदीक ऑफिस में बैठे सुभाष मुंडा पर गोलियों की बौछार कर दी गई थी।

हत्या से बौखलाए मुंडा के समर्थकों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। एक शराब दुकान को फूंक डाला। इल्जाम था कि शराब दुकान के बाहर अपराधियों का अड्डा लगा रहता था।

उस राह से गुजरते कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया गया। वहीं स्पॉट पर सिटी एसपी शुभांशु जैन जिस गाड़ी से पहुंचे उसे तोड़फोड़ दिया गया। देर रात पुलिस कप्तान किशोर कौशल और SDO दीपक दूबे स्पॉट पर पहुंचे। अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। तब कहीं जाकर बिगड़ते माहौल पर काबू पाया गया।

इधर आज माकपा के युवा नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने पर पार्टी के लोगों ने गहरी चिंता जताई है। दाह संस्कार को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा है।

सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर बेड़ों में भी प्रदर्शन हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : ऑफिस में घुसकर आदिवासी नेता सुभाष मुंडा को भून डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे खास शूटर अफजल का क्या किया ATS ने… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… देखें

इसे भी पढ़ें :कटिहार में पुलिस फा’यरिंग, जनाक्रोश उबाल पर…

इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...