Kohramlive : PM किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी कर दी गई है। PM मोदी आज राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने वहीं से देशभर के 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए यह किस्त जारी की। जिसके बाद इन किसानों के खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर किए गये। 14वीं किस्त में कुल 17 हजार करोड़ से अधिक रुपये किसानों को दिए गये। इस योजना के जरिए सरकार हर साल किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है।
इस योजना के रजिस्ट्रेशन या किस्त से जुड़े किसी भी सवाल के लिए PM किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विज़िट कर सकते है। इन आसान स्टेप्स के जरिये…
स्टेप्स
* offical website पर फार्मर कॉर्नर में जाए और हेल्प डेस्क पर क्लिक करे।
* फिर अपना आधार नंबर , अकाउंट नंबर और मोबाईल नंबर डाले।
* इसके बाद गेट डिटेल्स क्लिक करे।
* एक query form खुल जाएगा।
* यहा drop down में कुछ options दिए गए है।
* इसके बाद मिले options पर क्लिक करे और डिटेल्स fill करने के बाद submit कर दें।
मौके पर PM ने राजस्थान में 7 नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी किया। इन दिनों PM नरेंद्र मोदी दो दिन के राजस्थान और गुजरात के दौरे पर हैं। इस कार्यक्रम के बाद वह गुजरात के लिए रवाना हो गये।
इसे भी पढ़ें : BIG BOSS OTT 2 : जीतने के बाद भी एल्विश और जिया को नहीं मिला टिकट टू फिनाले…
इसे भी पढ़ें : सुभाष मुंडा की ह’त्या पर जनाक्रोश उबाल पर, रांची बंद का मिला-जुला असर…
इसे भी पढ़ें : ऑफिस में घुसकर आदिवासी नेता सुभाष मुंडा को भून डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे खास शूटर अफजल का क्या किया ATS ने… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… देखें
इसे भी पढ़ें :कटिहार में पुलिस फा’यरिंग, जनाक्रोश उबाल पर…
इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना















