Ranchi (Neeraj Thakur) : CM हेमंत सोरेन और DGP अजय कुमार सिंह से खुली छूट मिलने के बाद ATS का इकबाल बुलंद हुआ। गुजरे 9 दिन में ATS ने गैंगस्टरों और उसके गुर्गों के 109 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर उसकी चुले हिला कर रख दी है। करीब 80 लोगों का वेरीफिकेशन किया। 45 लोगों को डिटेन कर उसकी क्लास ली गई। वहीं 36 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया। 10 गुर्गों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। झारखंड में एक्टिव गैंगस्टरों और उसके गुर्गों की हुकूमत और हिमाकत पर तीखी चोट देने के लिए ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर और SP सुरेन्द्र कुमार झा के कड़े तेवर का असर अब दिखने लगा है। जेल के अंदर और बाहर से अपनी बादशाहत बरकरार रखने वाले छोटे-बड़े गुंडों में बेचैनी छा गई है।
नेक और मजबूत इरादों से कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग कई टीमें बनाई गई है। इन टीमों के अफसरों को अलग-अलग टास्क और जिम्मे दिए गए हैं। गैंगस्टरों और उसके गुर्गों का डाटा बेस तैयार किया गया है। हर किसी की जीवन कुंडली खंगाली जा रही है। ATS को किसी भी हालत में गुंडागर्दी करने वाले दहशतगर्दों की गुंडई निकाल देने की खुली छूट दे दी गई है। इनके मददगार, पनाहगार और फाइनैन्सरों को चिन्हित कर उन्हें भी सख्ती के साथ सबक सिखाने को कहा गया है। चाहे वो कोई शख्स या सफेदपोश हो… किसी को नहीं बख्शने को कहा गया है। झारखंड में फिलहाल अलग-अलग जेलों में बंद गैंगस्टर अमन साहू, अमन सिंह, अमन श्रीवास्तव, प्रिंस खान, लवकुश शर्मा, पांडेय गिरोह, अखिलेश गिरोह और पलामू के डब्लू सिंह गिरोह के आतंक की धार को कुंद कर देने का सख्त आदेश दिया गया है। वहीं, इन गैंगस्टरों को किसी भी तरह का लाभ पहुंचाने वाले चेहरे को बेनकाब कर उसे नंगा करने को कहा गया है। झारखंड के शासन प्रशासन को तब गहरा झटका और आघात लगा जब ATS के DSP नीरज कुमार और रामगढ़ के दारोगा सोनू साहू को गोली मारकर गुंडों ने अपनी हिमाकत का खुला प्रदर्शन कर यह जताया कि उन्हें किसी का कोई डर भय नहीं। सुनें क्या बोलें ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर…
इसे भी पढ़ें : पलामू में PDS डीलर को तलवार से का’टा, बाकी ल’हूलुहान…
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर बैठे पड़ोसी को सटा कर मा’र दी गोली… जानें डिटेल












