Ranchi (Pawan Thakur) : ‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया’, बूढ़े बुजुर्ग द्वारा बोली गई इस कहावत को ताजा कर गया राजधानी रांची के संभ्रांत परिवार का बेटा आनंद कुमार गुप्ता। जमीन जायदाद और संपत्ति के लालच में आनंद ने अपने सगे भाई दीपक कुमार गुप्ता की सुपारी दे डाली। करीब 3 लाख रुपये में शूटरों से सौदा तय हुआ। शूटरों को दीपक गुप्ता की पहचान करवा दी गई। दीपक की रेकी शुरू हो गई। खुदा का शुक्र है कि यह बड़ी वारदात होने से पहले किसी ने रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल के कान में फूंक मार दी। उन्होंने आगे का टास्क सिटी SP शुभांशू जैन और कोतवाली DSP प्रकाश सोय को दिया। गठित स्पेशल टीम ने टेक्निकल सेल और मिले इनपुट पर पेशेवर शूटर रितेश वर्मा, अल्तमस खां उर्फ राज, शहबाज खां एवं सूत्रधार आनंद कुमार गुप्ता को दबोच लिया। वहीं इस कांड में शामिल एक अन्य भी पकड़ा गया।
काम होने के बाद काऱ भी देने का हुआ था सौदा
गिरफ्तार शूटरों ने अपना जुर्म कबूल करते हुये पुलिस को बताया कि उसे दीपक कुमार गुप्ता को मारने के लिये उसके सगे भाई आनंद ने सुपारी दी थी। काम हो जाने के बाद एक कार भी देने का सौदा तय हुआ था। गिरफ्तार भाई आनंद राजधानी के पंडरा ओपी क्षेत्र के राधानगर रोड नंबर 2 में रहता है। आनंद जिस गैराज में अपनी गाड़ी बनवाता था, उसके मालिक ने ही शूटरों से उसका सौदा करवाया था। इस बात का खुलासा करते हुये रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने कहा कि संपत्ति विवाद में दो भाईयों के बीच एक गहरी खाई बन गई। बात इतनी बिगड़ गई कि एक भाई ने अपने ही भाई की सुपारी दे डाली। गिरफ्तार शूटरों के पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली, एक मैगजिन और मोबाइल मिले हैं। टीम में रातू के थानेदार सपन कुमार महथा, पंडरा ओपी के थानेदार शिव नारायण तिवारी, SI राधे श्याम राम, रमेश कुमार झा, अमरनाथ कुमार सोनी, ASI शाह फैसल, अजमत अंसारी एवं टेक्निकल सेल के प्रवेश कुमार पासवान और QRT शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने इन अधिकारियों संग की हाई लेवल मीटिंग, क्या दिया निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें :सीएम ने 24 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर लगाया बैज, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :रेलवे लाइन पर ल’हूलुहान मिले लड़का-लड़की, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
इसे भी पढ़ें :पलामू में सिलेंडर ब्ला’स्ट, मची चीख पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :टमाटर को लेकर Subway ने जारी किया नोटिस… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या…












