Ranchi : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया।छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाये गये IED में विस्फोट में CRPF की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल अलख दास और हेड कांस्टेबल नरायन दास के रूप में हुई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान पहले से प्लांट किये गये दो IED में धमाका हुआ। जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जंगल से बाहर निकाला गया। बेतरह घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची एयरलिफ्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। बताया गया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
इसे भी पढ़े : फर्जी गैं’गरे’पः पुरानी रंजिश, पैसे का खेल और झूठी कहानी… जानें
इसे भी पढ़े : बिना हूटर, बिना काफिला, सड़क पर खुद निकले CM हेमंत सोरेन… जानें क्यों
इसे भी पढ़े : खतरे में कोहली का रिकॉर्ड, बन सकता है नया इतिहास…
इसे भी पढ़े : केरल में NDA की जीत पर PM मोदी ये पोस्ट गये…
इसे भी पढ़े : बाबा बैद्यनाथ के दर पर मुख्य न्यायाधीश, परिवार संग की विशेष पूजा






