खतरे में कोहली का रिकॉर्ड, बन सकता है नया इतिहास…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : T20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने से अभिषेक महज 87 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2016 में 31 मैचों में 89.66 के औसत से 1614 रन बनाये थे। इसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। इस साल अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब तक 39 मैच, 41.43 के औसत से 1533 रन बनाये, इसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। आंकड़े साफ कहते हैं, फॉर्म मौजूद है, बस एक बड़ी पारी की दरकार है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में फिलहाल अभिषेक का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। कटक में पहला मैच सस्ते में निपट गया, वहीं, न्यू चंडीगढ़ में दूसरे मुकाबले में 8 गेंदों पर 17 रन बनाये। कल धर्मशाला में तीसरा T20 मैच होना है।अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुये तीन T20 मुकाबलों में अभिषेक का बल्ला चल पड़ा तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़कर एक साल में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले भारतीय बन जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : बाबा बैद्यनाथ के दर पर मुख्य न्यायाधीश, परिवार संग की विशेष पूजा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...