फर्जी गैं’गरे’पः पुरानी रंजिश, पैसे का खेल और झूठी कहानी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इंसाफ के रास्ते में जब साजिश खड़ी की जाये तो देर-सवेर सच खुद-ब-खुद सामने आ ही जाता है। रांची के चान्हों–बेड़ो इलाके में ऐसा ही एक सनसनीखेज फर्जी गैंगरेप कांड पुलिस की जांच में बेनकाब हुआ है, जहां बदले की आग में झूठ की इबारत लिखी गई। चान्हो थाना में दर्ज केस के अनुसंधान में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है।
पुलिस के अनुसार, साबिर खान और नसीम अहमद ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही गांव के सद्दाम अंसारी और अन्य लोगों को फंसाने की साजिश रची। इस साजिश के तहत नसीहा खातून को पैसे देकर फर्जी गैंगरेप का केस दर्ज कराने के लिये तैयार किया गया। बीते 2 सितंबर 2025 को बेड़ो पहुंचकर फर्जी घटनास्थल चिन्हित किया गया और झूठे गवाह खड़े कर बेड़ो थाना कांड संख्या 85/25 दर्ज करवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, साबिर खान बलसोकरा इलाके का प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसका दुरुपयोग कर अनुसंधान को प्रभावित करने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की गई। लेकिन सच ज्यादा दिन छुपा नहीं रह सका। पुलिस ने साबिर खान, नसीम अहमद, नसीहा खातून, विक्की खान और इम्तेयाज आलम को अरेस्ट कर लिया। इनके खिलाफ मारपीट, रंगदारी, आपराधिक अतिचार और महिला से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सभी ने साजिश और झूठा केस दर्ज कराने की बात स्वीकार कर ली।

इसे भी पढ़ें : मेसी के कार्यक्रम में हंगामा, CM ने मांगी माफी, वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : बाबा बैद्यनाथ के दर पर मुख्य न्यायाधीश, परिवार संग की विशेष पूजा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...