केरल में NDA की जीत पर PM मोदी ये पोस्ट गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तिरुवनंतपुरम नगर निगम में NDA को मिले जनादेश पर खुशी जताते हुये PM मोदी ने इसे केरल की राजनीति का ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ करार दिया है। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर केरल की जनता का आभार जताया। PM मोदी ने लिखा कि “केरल के उन सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और NDA उम्मीदवारों को समर्थन दिया। केरल की जनता अब UDF और LDF दोनों से ऊब चुकी है। उन्हें भरोसा है कि सुशासन और अवसरों से भरा विकसित केरल केवल NDA ही बना सकता है।” PM मोदी ने खास तौर पर राजधानी को संबोधित करते हुये लिखा, “धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।” उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता यह मानने लगी है कि केरल की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने की क्षमता भाजपा में ही है। PM मोदी ने अपने संदेश में साफ किया कि भाजपा-एनडीए का लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को अधिक आधुनिक, अधिक जीवंत और नागरिक-अनुकूल शहर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास को नई रफ्तार दी जायेगी और आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना प्राथमिकता होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...