spot_img
spot_img

बाबा बैद्यनाथ के दर पर मुख्य न्यायाधीश, परिवार संग की विशेष पूजा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। प्रोटोकॉल के तहत जिले के वरीय अधिकारी मंदिर में मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश वीआईपी गेट से मंदिर पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहितों के सहयोग से गर्भगृह में पूजा संपन्न हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए आम श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई, बाद में दर्शन सामान्य कर दिए गये। पूजा के बाद देवघर के DC नमन प्रियेश लकड़ा और SP सौरभ ने उन्हें अंगवस्त्र और बाबा धाम का प्रसाद भेंट किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य न्यायाधीश देवघर के लिए रवाना हो गये।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...