बिना हूटर, बिना काफिला, सड़क पर खुद निकले CM हेमंत सोरेन… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार की सुबह आम दिनों जैसी ही थी, सड़को पर आवाजाही हो रही थी, ट्रैफिक अपनी रफ्तार में था, लेकिन किसी को खबर नहीं थी कि जिस गाड़ी के पास से वे गुजर रहे हैं, उसमें खुद CM हेमंत सोरेन बैठे हैं। बिना सुरक्षा काफिले, बिना किसी पूर्व सूचना के CM अचानक रांची शहर के औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। वहीं, जैसे ही यह खबर फैली, प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। CM हेमंत सोरेन ने शहर के कई प्रमुख इलाकों का दौरा किया और यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधायें, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की हालत, शहरी आधारभूत संरचना, सब कुछ अपनी आंखों से देखा, परखा और समझा। किसी को अंदाजा तक नहीं था कि आम सी लगने वाली गाड़ी में राज्य का मुखिया मौजूद है। निरीक्षण के दौरान CM ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि “आम नागरिकों की ईज ऑफ लिविंग और आवागमन को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने दो टूक कहा कि योजनाएं सिर्फ फाइलों में नहीं, सड़कों और मोहल्लों में दिखनी चाहिये। विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचना चाहिये, कागज पर नहीं, जमीन पर। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को चेताया कि शहरी विकास से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लोगों की रोजमर्रा की दिक्कतें दूर करना ही असली सुशासन है। मौके पर रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री और नगर आयुक्त सुशांत गौरव भी साथ मौजूद रहे। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची को एक सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल शहर के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि शहरी योजनाओं में आम लोगों के अनुभव, सुझाव और जरूरतों को गंभीरता से शामिल किया जाये, ताकि रांची सचमुच रहने, चलने और काम करने के लिये एक बेहतर शहर बन सके।

CM ने X पर किया ये पोस्ट

“आज मैंने रांची शहर का औचक निरीक्षण किया। राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...