Gumla : गुमला में पंचायत चुनाव शांत माहौल में कराने के लिहाज से आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई। यह मीटिंग छत्तीसगढ़ के जशपुर में बुलाई गई। इस बैठक में रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अनीश गुप्ता ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। मीटिंग में जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल, गुमला के एसपी एहतेशाम वकारिब और सिमडेगा के एसपी सौरभ शामिल हुये। वहीं सीआरपीएफ के के.के. कनिहार, सुनील, प्रवीण मोरे, एएसपी प्रतिभा पाण्डेय , कुनकुरी, चैनपुर के एसडीपीओ मनीष कुंवर, सिरिल मरांडी, परतस बरूआ, प्रणव कुमार, विमलेश देवांगन, लक्ष्मण सिंह धुर्वे, ईश्वर प्रसाद वारले, बैजू उरांव मौजूद थे।
बैठक में इस बात पर फोकस किया गया कि पंचायत चुनाव के दरम्यान झारखंड के बीच पड़ने वाले सभी चेकनाका पर पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। साझा तौर पर नक्सली अभियान चलाया जायेगा। संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। शराब और हथियार तस्करी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। रह रहकर चेकिंग अभियान भी चलाने का आदेश दिया गया है। किसी तरह की मदद के लिए वरीय अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…
इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…
इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…
इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…
इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की को मिली स्थायी जमानत
इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…








