Ranchi : राजधानी रांची को जल्द ही उसकी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड मिलने जा रही है। करीब 177 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना रांची को आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में नई पहचान भी दिलायेगी। पथ निर्माण विभाग के तहत स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड ने इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर तक टेंडर फाइनल होने के बाद इसी साल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नई सिक्स लेन सड़क विवेकानंद स्कूल मोड़ से शुरू होगी। जगन्नाथ मंदिर के सामने से गुजरेगी। झारखंड हाईकोर्ट के पास से होकर जायेगी। नयासराय ROB तक पहुंचेगी। करीब 6.089 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन बनाया जायेगा। इसके बाद नयासराय ROB से रिंग रोड तक लगभग 2.12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कर टू-लेन के रूप में विकसित किया जायेगा।
केवल सड़क नहीं, मिलेगा स्मार्ट सफर
यह परियोजना केवल सड़क चौड़ी करने तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। परियोजना के तहत दोनों ओर सर्विस रोड। अलग साइकिल ट्रैक। पैदल यात्रियों के लिए चौड़े फुटपाथ। बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस स्मार्ट रोड की सबसे खास बात इसकी सोलर लाइटिंग व्यवस्था होगी। पूरी सड़क पर सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें लगाई जायेंगी, जिससे बिजली की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल रांची को ग्रीन और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
सुरक्षा और गुणवत्ता पर रहेगा खास फोकस
पथ निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जायेगा। सड़क का डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि ट्रैफिक का बढ़ता दबाव आसानी से संभाला जा सके। दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। लंबे समय तक सड़क मजबूत और टिकाऊ बनी रहे। विभाग ने साफ किया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा। झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच आसान होगी। जगन्नाथ मंदिर और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। शैक्षणिक संस्थानों तक आवागमन सुगम होगा। स्थानीय कारोबार और शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…
इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…
इसे भी पढ़ें : चली तबादले की आंधी, एक साथ 90 CO का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या








