नई दिल्ली :बॉलीवुड एक्ट्रेस Hema Malini और एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं। दरअसल, देओल फैमिली की बेटी अहाना देओल ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि अहाना ने हिंदुजा हॉस्पिटल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। अहाना एंड फैमिली ने दोनों बेटियों का नाम अस्त्रिया और आदिया रखा है।
इसे भी पढ़ें : जयंती पर Amitabh ने अपने बाबुजी को किया याद, लिखी ये खास बात
कोमल नाहटा ने हेमा-धर्मेंद्र के नाना-नानी बनने की दी जानकारी
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने Hema Malini -धर्मेंद्र के नाना-नानी बनने की जानकारी दी है। बता दें कि अहाना दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उन्होंने 2015 में बेटे दारेन को जन्म दिया था। अहाना की 2 फरवरी 2014 को वैभव वोहरा से शादी हुई थी। साथ ही अब अहाना के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी गई है और इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटिव के जरिए लोगों को बताया गया है|
इसे भी पढ़ें : Kangana आज मुंबई पुलिस के सामने होंगी पेश
मां की तरह डांसर हैं अहाना
अगर अहाना की बात करें तो अहाना भी अपनी मां और बहन की तरह डांसर हैं। हालांकि, अपनी फैमिली के अन्य सदस्यों की तरह अहाना ने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अहाना रितिक रोशन, सैफ अली खान स्टारर फिल्म ना तुम जानो ना हम में नज़र आई थीं। उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म नहीं की और एक फिल्म में उन्होंने असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया था।
इसे भी पढ़ें : राजश्री रानी ने की ऑनस्क्रीन भाई से शादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
इसे भी पढ़ें : Emmy Award में भारत की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का तहलका















