नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut को 23 नवंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होना है। मुंबई पुलिस ने 18 नवंबर को कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव फैलान के आरोप को लेकर तीसरी बार समन भेजा था। दोनों बहनें पहले दो समन मिलने के बाद मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुई थीं। जहां Kangana की पेशी 23 नवंबर को हैख् वहीं उनकी बहन रंगोली की पेशी 24 नवंबर को होनी है।
इसे भी पढ़ें :राजश्री रानी ने की ऑनस्क्रीन भाई से शादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
दो फिल्मों की शूटिंग कर रहीं Kangana
कंगना और रंगोली ने बीती शाम तक मुंबई पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि कंगना रनौत आज पेश होंगी या नहीं। वैसे कंगना इन दिनों अपनी दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। सोशल मीडिया पर उन्होंने यह जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें :ऑडियंस को रास नहीं आई Akshay Kumar की ‘Laxmi’
15 नवंबर के बाद कही थी पेशी की बात
इससे पहले दोनों बहनों को 26-27 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन भेजा गया था। इसके बाद 9-10 नवंबर को भी दोनों को समन जारी किया गया था। इस पर Kangana ने अपना जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके भाई की शादी है। इस वजह से वे 15 नवंबर के बाद ही पेश हो सकती हैं।
एडवोकेट ने भेजा था नोटिस का जवाब
बता दें, इस मामले में दोनों बहनों को पहला नोटिस 21 नवंबर को जारी हुआ था। Kangana Ranaut के वकील ने नोटिस का जवाब भेजा था। कहा गया था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
बांद्रा पुलिस को की गई थी शिकायत
उलेखनीय है कि बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। यह शिकायत Kangana और उनकी बहन के कथित बयानों को लेकर की गई थी। शिकायत के बात बांद्रा पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए, 295-ए, 124-ए, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
इसे भी पढ़ें :क्या मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh गंजेड़ी हैं, हो रही है पूछताछ












