spot_img

रोहित और ईशांत शर्मा Test series से बाहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 17 दिसंबर से शुरू होने वाली है टेस्ट सीरीज

नई दिल्ली : रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा का Test series में खेलने का सपना अब चूर होता नजर आ रहा है। जैसे वर्तमान हालात हैं और जो सूत्रों के हवालों से छनकर खबरें सामने आ रही हैं, उनके अनुसार ये दोनों खिलाड़ी अब टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे! 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही खिलाड़ी समय रहते फिट नहीं हो पाएंगे। एक अग्रणी क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दोनों खिलाड़ी शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं।  ताजा हालात के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर गरमा गया है और प्रशंसकों ने बीसीसीआी के रवैये पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें :विराट के ऐबसेंस में रोहित के पास खुद को साबित करने का मौका : मैकग्रा

Test series के लिए टीम मैनेजमेंट ने बनाया मन

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में अकदामी में विशेषज्ञों की बैठक हुई। बैठक में दोनों की फिटनेस पर विस्तार से चर्चा की गई और ताजा जानकारी बीसीसीआई, चयन समिति और टीम मैनेजमेंट को भेज दी गई है। ऐसे में जब कोच रवि शास्त्री यह कहते हैं कि अगर ये दोनों तीन-चार दिन के भीतर ऑस्ट्रेलिया नहीं आते हैं, तो इनका Test series में खेलना बहुत ही मुश्कि होगा, तो इससे समझा जा सकता है कि टीम मैनेजमेंट ने अपना मन बना लिया है।

इसे भी पढ़ें :भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिडनी से आई खुशखबरी

होनी चाहिए इंटरनेशनल स्तर की फिटनेस

टीम मैनेजमेंट ने साफ तौर पर कह दिया है कि इन दोनों को पूरी तरह फिट होने की सूरत में ही ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना चाहिए। टीम मैनेजमेंट का साफ मानना है कि दोनों की फिटनेस इंटरनेशनल स्तर की होनी चाहिए। आईपीएल से ठीक उलट! अब सवाल यह है कि आखिर यह कैसी और किस स्तर की मैच फिटनेस है, जो मैच जिताऊ पारी के बाद भी स्वीकार्य नहीं है। ताजा हालात के बाद रोहित शर्मा की चोट और भी ‘रहस्यमी’ हो गयी है।

इसे भी पढ़ें :स्मिथ ने सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाजों को किया आगह, कही ये बात

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...

चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...