कोहराम लाइव डेस्क : हार के साथ टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत हुई है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच 66 रनों से गंवा दिया। 375 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 308 रन ही बना सकी। जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी मैदान पर 29 नवंबर को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।
इसे भी पढ़ें : पलामू में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
ऑस्ट्रेलिया ने भले ही मैच जीता, मगर टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या 90 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीतने का काम किया। पांड्या ने 76 गेंद में 90 रनों की अपनी पारी में चार गगनचुंबी छक्के जड़े और 7 शानदार चौके भी लगाए। पांड्या और शिखर धवन (74 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 128 रनों की पार्टनरशिप ने उम्मीद जगाई थी, लेकिन एडम जाम्पा (10 ओवरों में 54 रन देकर 4 विकेट) ने दोनों के विकेट लेकर भारतीय टीम को गहरा झटका दिया। इससे पहले जाम्पा ने केएल राहुल का विकेट चटकाया। उन्हें रवींद्र जडेजा का भी विकेट मिला, जबकि शुरुआती तीनों विकेट जोश हेजलवुड के खाते में गए। मयंक अग्रवाल (22), विराट कोहली (21) और श्रेयस अय्यर (2) को हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया।
इसे भी पढ़ें : लालू को जमानत नहीं, 11 December तक करना होगा इंतजार
स्मिथ ने जड़ा ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा सबसे तेज शतक
स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करयिर का 10वां शतक जड़ा। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए यह तीसरा सबसे तेज वनडे शतक जड़ा, जो मात्र 62 गेंदों में बनाया। स्मिथ ने 105 रनों की पारी में 11 चौके तथा 4 छक्के जड़े। वहीं फिंच ने 124 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। डेविड वॉर्नर ने 69 और ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंदों में 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
खराब फिल्डिंग भी टीम इंडिया की हार की एक बड़ी वजह बनी। टीम इंडिया के फिल्डरों ने 3 कैच छोड़े और काफी रन फालतू दिए। जिस कारण टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में Chief Justice के एस्कॉर्ट के दो जवान घायल














