spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Emmy Award में भारत की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का तहलका

Date:

spot_img
spot_img
  • बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में मिला अवार्ड
  • दिल्ली की निर्भया केस पर आधारित थी फिल्म

मुंबई : भारत की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम ने Emmy Award में तहलका मचाया है। 48वें Emmy Awards में दिल्ली क्राइम को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवार्ड मिला। दिल्ली क्राइम नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज है और यह 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस पर आधारित थी। इस सीरीज को रीची मेहता ने डायरेक्ट किया है। शेफाली शाह सीरीज में लीड किरदार निभाया था। उन्होंने सीरीज में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस की भूमिका निभाई थी।

तीन कैटेगरी में भारत की ओर से नॉमिनेशन थे

इस साल के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारत की ओर से तीन कैटेगरी में नॉमिनेशन थे। दिल्ली क्राइम के अलावा, अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मेड इन हैवन में लीड किरदार निभाने वाले अर्जुन माथुर एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए थे। हालांकि, यह अवॉर्ड यूके की टीवी सीरीज रिस्पांसिबल चाइल्ड के एक्टर बिली बैरैट को मिला।

बेस्ट कॉमेडी सीरीज की कैटेगरी में भारत की ओर से प्राइम वीडियो की फोर मोर शॉट्स प्लीज को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन यह अवॉर्ड ब्राजीलियन कॉमेडी सीरीज नो-बॉडी लुकिंग (निन्गुएम ता ओल्हान्दो) ने जीता।

इसे भी पढ़ें : 19 साल के लड़के ने लगाई फांसी, मां-भाई का रो-रोकर बुरा हाल

Emmy Award में इन्होंने भी जीते अवॉर्ड

बेस्ट एक्ट्रेस : ग्लेन्डा जैक्सन (एलिजाबेथ इज मिसिंग)-यूके, बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज : #मार्टीइजडेड- चेक रिपब्लिक, बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज यूएस प्राइमटाइम प्रोग्राम : 20th एनुअल लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स और रिएना डेल सुर सीजन 2- यूएस, बेस्ट टेलीनोवेला : ओर्फोअस दा टेरा (ओर्फंस ऑफ अ नेशन)- ब्राजील, बेस्ट डॉक्युमेंट्री : फॉर सामा- यूके, बेस्ट आर्ट्स प्रोग्रामिंग : Vertige De La Chute (Ressaca)- फ्रांस, बेस्ट नॉन स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट : ओल्ड पीपल होम फॉर 4 ईयर ओल्ड्स- ऑस्ट्रेलिया।

वर्चुअली घोषणा की गई पुरस्कारों की

कोरोना के कारण पहली बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स वर्चुअली घोषित किए गए। न्यूयॉर्क सिटी के हैमरस्टीन बॉलरूम से लाइव किए गए इन अवॉर्ड्स को रिचर्ड काइंड ने होस्ट किया। टीवी और वेब इंडस्ट्री के शोज और आर्टिस्ट्स को सम्मानित करने के लिए ये अवॉर्ड्स 1973 से लगातार हर साल नवंबर में घोषित किए जाते हैं। पिछले साल भारत की ओर से सिर्फ एक नॉमिनेशन था। राधिका आप्टे वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट की गई थीं।

इसे भी पढ़ें : गोमिया में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, मौत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...