कोहराम लाइव डेस्क : राजश्री रानी ने की ऑनस्क्रीन भाई से शादी, इंस्टा पर शेयर की फोटो। ‘सुहानी सी एक लड़की’ फेम राजश्री रानी ने ऑनस्क्रीन भाई यानि अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन से शादी कर ली है। दोनों ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि शो में दोनों भाई-बहन का किरदार निभाते थे। कोरोना वायरस के चलते शादी परिवार के करीबी लोगों के बीच हुई।
राजश्री रेड एंड पिंक व्हाइट कलर का लहंगा में आई नजर
राजश्री रेड एंड पिंक व्हाइट कलर का लहंगा में आई नजर । वहीं गौरव ने क्रीम कलर के शेरवानी के साथ फ्लोरल प्रिंट की पगड़ी पहनी थी। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी।
इसे भी पढ़ें :KBC-12 में 7 करोड़ के सवाल पर अटकी मोहिता
काफी सालों से दोस्त होने के कारण अच्छी बॉन्डिंग है
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने कहा था, ‘गौरव और मैं काफी सालों से दोस्त हैं और यही हमारे रिलेशन को स्ट्रॉन्ग बनाता है। हम हर सिचुएशन में एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन हम रिलेशन में नहीं थे। गौरव ने कुछ महीनों पहले मुझे प्रपोज किया। मैं उस वक्त समझ ही नहीं पाई कि कैसे रिएक्ट करूं। वह बहुत ही शानदार फीलिंग थी। मैंने उन्हें हां कहा और फिर अपने-अपने परिवार को इस बारे में बताया। वे लोग मान गए और बहुत खुश थे।’
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :ऑडियंस को रास नहीं आई Akshay Kumar की ‘Laxmi’
लॉकडाउन में लिया शादी का फैसला
राजश्री ने कहा कि लॉकडाउन में दोनों को एहसास हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन बहुत ही मुश्किल था हमारे लिए। लेकिन गौरव ने यह फैसला किया और मैं मान गई। मैं खुश हूं कि गौरव ने यह फैसला लिया। अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करने से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता।’
कोरोना के कारण डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान फ्लॉप
राजश्री ने बताया कि वह पहले डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से दोनों ने ग्वालियर में शादी की। उन्होंने कहा, ‘हम डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से हमने ग्वालियर ही फाइनल किया। गौरव की जॉइंट फैमिली है जिसमें 44 लोग हैं। मैं उन सभी से मिलने के लिए एक्साइटेड हूं।’
इसे भी पढ़ें : क्या मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh गंजेड़ी हैं, हो रही है पूछताछ















