Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती, तो शायद कोई बड़ी आपराधिक घटना घट सकती थी। लेकिन गुप्त सूचना मिलते ही गोड्डा पुलिस हरकत में आई और देर शाम चलाये गये अभियान में एक युवक सद्दाम मंसूरी को हथियार के साथ धर दबोचा। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की फौरी कार्रवाई से संभावित वारदात टल गई। बीते 23 जून की शाम पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक ब्लू रंग की होंडा एसपी मोटरसाइकिल (JH-17-AG-5132) से महगामा से डोय होते हुये बलबड्डा की ओर जा रहा है। सूचना में बताया गया कि उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर रूबी एड्रीना मिंज के नेतृत्व में छापेमारी एवं वाहन जांच शुरू कर दी गई।
रुकने का इशारा मिला तो भागने लगा
इसी दौरान डोय और आमौर के बीच सड़क पर बलबड्डा थाना की गश्ती टीम वाहन जांच कर रही थी। तभी डोय की ओर से एक नीले रंग की होंडा एसपी मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।जैसे ही पुलिस ने चालक को रुकने का संकेत दिया, वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों की सतर्कता के आगे उसकी एक नहीं चली और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम सद्दाम मंसूरी (32 वर्ष) बताया, जो भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित जल्लहा गांव का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…
इसे भी पढ़ें : घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…
इसे भी पढ़ें : अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…
इसे भी पढ़ें : अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें
इसे भी पढ़ें : ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…












