Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही खेल खत्म हो गया। महीनों से चल रही शिकायतों और गुप्त निगरानी के बाद आखिरकार ACB की टीम ने ऐसा जाल बिछाया कि शिक्षा विभाग के एक अधिकारी सीधे उसके शिकंजे में फंस गये। सिमडेगा के केरसई प्रखंड में आज हुई इस कार्रवाई ने पूरे सरकारी महकमे में हलचल मचा दी। ACB रांची की विशेष टीम ने शिक्षा विभाग के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) अनिल खलखो को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
शिकायत से शुरू हुई जांच, बच नहीं पाये अफसर
सूत्रों के अनुसार, केरसई प्रखंड के शिक्षा विभाग में काम के बदले पैसे मांगने और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। एक शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी ACB को दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये ACB ने पहले तथ्यों का सत्यापन कराया। जब आरोप सही पाये गये तो टीम ने पूरी रणनीति के साथ ट्रैप ऑपरेशन की तैयारी की। बुधवार को जैसे ही तय योजना के तहत BPO अनिल खलखो ने कथित घूस की रकम अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी अधिकारी को अपने साथ रांची ले गये।
इसे भी पढ़ें : अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…
इसे भी पढ़ें : अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें
इसे भी पढ़ें : ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…
इसे भी पढ़ें : 262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…












