spot_img
spot_img
spot_img

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की फिजाओं में भक्ति की सुगंध घुलने लगी है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गांवों की चौपालों से लेकर बाजारों तक 16 जुलाई को सियरकोनी से निकलने वाली ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की चर्चा है। रथ यात्रा को शानदार और यादगार बनाने के लिये श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रबंधन समिति दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गांव-गांव पहुंच रहा न्योता 

रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिये विशेष प्रचार रथ को क्षेत्र में रवाना किया गया है। यह रथ गांव-गांव, टोला-मोहल्लों और बाजारों में पहुंचकर लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का न्योता दे रहा है। वहीं, समिति के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को रथ यात्रा प्रबंधन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग पुलिस कप्तान अमन कुमार से मिला। समिति के सदस्यों ने उन्हें रथ यात्रा का आधिकारिक आमंत्रण पत्र सौंपते हुये कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। SP अमन कुमार ने आयोजन की विस्तृत जानकारी ली और समिति को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से शोभायात्रा निकालने की सलाह दी। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

श्रद्धा, संस्कृति और एकता का संगम बनेगी रथ यात्रा

आयोजन समिति का कहना है कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, वहीं, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी का उत्सव है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। SP को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संयोजक अभिषेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपसचिव सुमन सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, मध्य मंडल सांसद प्रतिनिधि रिशु वर्णवाल एवं  पत्रकार नवीन सिन्हा सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

इसे भी पढ़ें : घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

इसे भी पढ़ें : अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...