spot_img
spot_img
spot_img

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिये एक बार फिर सतर्कता का संदेश जारी किया है। हालात भले पहले से कुछ बेहतर बताये जा रहे हों, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। यही वजह है कि ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने बुधवार को नई एडवाइजरी जारी करते हुये भारतीय नागरिकों से फिलहाल ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने साफ कहा है कि वह ईरान की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुये है। हाल के दिनों में कुछ सकारात्मक घटनाक्रम जरूर हुये हैं, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं कहे जा सकते।

‘जरूरी नहीं है तो ईरान मत जाइये’

दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुये भारतीय नागरिक अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से परहेज करें। उन लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जो किसी आवश्यक कार्य के कारण ईरान में रह रहे हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं। दूतावास ने कहा है कि हर भारतीय नागरिक को चौकन्ना रहना चाहिए और स्थानीय हालात की लगातार जानकारी लेते रहनी चाहिये।

हर पल रखें नजर, स्थानीय प्रशासन के निर्देश मानें

भारतीय मिशन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। दूतावास का मानना है कि बदलते हालात में सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

दूतावास में तुरंत करायें अपना रजिस्ट्रेशन

एडवाइजरी में एक बार फिर दोहराया गया है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और वहां पहुंचने वाले लोग जल्द से जल्द भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी दर्ज कराएं। इसके अलावा दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी होने वाले अपडेट्स पर भी लगातार नजर बनाये रखने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति के लिये जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर

किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिये भारतीय दूतावास ने कई इमरजेंसी संपर्क नंबर जारी किये हैं।

📞 +989128109115
📞 +989128109109
📞 +989128109102
📞 +989932179359

📧 ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

इसे भी पढ़ें : 262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

इसे भी पढ़ें : गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...