Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये बुधवार को पुलिस केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में खास मॉक ड्रिल कर यह संदेश दिया कि पुलिस पूरी तरह से तैयार है। गढ़वा के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखरके निर्देश पर आयोजित इस विशेष मॉक ड्रिल का नेतृत्व परिचारी प्रवर संदीप कुमार ने किया। अभ्यास के दौरान जवानों ने संभावित उपद्रव, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का जीवंत प्रदर्शन किया।
दंगाइयों से निपटने का किया अभ्यास
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने बलवा नियंत्रण, भीड़ को तितर-बितर करने, उपद्रवियों को काबू में करने और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास किया। परेड ग्राउंड में जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों का कृत्रिम निर्माण कर यह दिखाया कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस किस तरह तत्काल प्रतिक्रिया दे सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम जैसे बड़े आयोजनों में भीड़भाड़ और अफवाहें अक्सर चुनौती बन जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुये मॉक ड्रिल आयोजित की गई ताकि किसी भी स्थिति पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। अभ्यास के दौरान विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
QRT और सशस्त्र बल ने दिखाई तत्परता
मॉक ड्रिल में जिले की कई महत्वपूर्ण सुरक्षा इकाइयों ने हिस्सा लिया। इनमें गढ़वा अनुमंडल की QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम), रंका अनुमंडल की QRT, श्री बंशीधर नगर अनुमंडल की QRT, IRB का TG दस्ता, जिला सशस्त्र बल के जवान सभी इकाइयों ने अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी प्रदर्शन करते हुये सुरक्षा तैयारियों का परिचय दिया। अभ्यास के समापन पर परिचारी प्रवर संदीप कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुये कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आला अधिकारियों तक पहुंचाई जाये, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान परिचारी सतपाल सिंह और सहायक अवर निरीक्षक दधिबल सिंह भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने जवानों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीतियों की जानकारी साझा की।
इसे भी पढ़ें : भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब
इसे भी पढ़ें : चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…
इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…
इसे भी पढ़ें : घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…












